मेरठ, अप्रैल 18 -- जुर्रानपुर स्थित बिजली बंबा बाईपास के गुर्जर भवन में शनिवार को संयुक्त गुर्जर परिसंघ की व्यवस्थापक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी 10 मई (क्रांति दिवस) को आयोजित होने वाले 'गुर्जर जनजागृति सम्मेलन' की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी। संयुक्त गुर्जर परिसंघ के मुख्य संयोजक भोपाल सिंह गुर्जर ने विश्वास दिलाया कि बैठक में आए सभी सकारात्मक सुझावों को 10 मई के मुख्य कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य आयोजक वीरेंद्र सिंह और इंजीनियर जगदीश पुट्ठा ने सभी का आभार व्यक्त किया।बैठक में मेरठ के अलावा सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर और हापुड़ जैसे कई जिलों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज सेवी और प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्र...