मेरठ, अप्रैल 23 -- शास्त्री नगर स्थित मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल (एमपीजीएस) में 'यूपीएससी कनेक्ट' समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 'प्रेरणा से पराक्रम' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में उन मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा और खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।समारोह में मुख्य रूप से तीन छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।​यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 59 प्राप्त प्राची पंवार, ​यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 809वीं रैंक हासिल वंशिका और फीबा अंडर-18 वीमेंस एशिया कप के लिए नेशनल बास्केटबॉल टीम कैंप में चयनित ​अंशिका शर्मा (कक्षा 12वीं) ने स्कूल का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- एमपीजीएस शास्त्रीनगर में यूपीएससी कनेक्ट समारोह का हुआ आयोजन इन ...