मेरठ, अप्रैल 13 -- सोमवार को भाजपा पश्चिम क्षेत्र कार्यालय, हर्मन सिटी (बागपत रोड) पर आज संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में पार्टी पूरे प्रदेश में कुल 14 विशेष अभियान चलाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। ​बैठक में महिला मोर्चा की पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष वर्षा कौशिक, कार्यक्रम सह-संयोजक नरेश तोमर, सिद्धि प्रधान, छवि दीक्षित, कविता सिरोही, गजेंद्र शर्मा, इंद्रपा...