मेरठ, जून 14 -- ​मेरठ/खरखौदाा, हिन्दुस्तान टीम खरखौदा थाना परिसर में बनी जामा मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ गया है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पुलिस ने मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर निर्माण हटाने की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि यह निर्माण थाने की जमीन पर अवैध रूप से किया गया है।

पुलिस कार्रवाई के कारण पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर की जा रही है। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने थाने के नाम दर्ज जमीन की पैमाइश की थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जमीन करीब 1400 साल से थाने के नाम दर्ज है और राजस्व अभिलेखों में खसरा नंबर 1217 के तहत 6450 वर्ग मीटर जमीन थाने की है। पुलिस का आरोप है कि मस्जिद का निर्माण इसी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया है। ​सीओ किठौर प्रमोद सिंह ने बताया कि म...