मेरठ, दिसम्बर 25 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने किठौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खरखौदा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा कर दी कि वे हस्तिनापुर क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनकी मन की इच्छा है। दिनेश खटीक ने कहा कि हस्तिनापुर ने उन्हें दो-दो बार विधायक बनाया। दोनों बार मंत्री बनाया। उन्हें गर्व है कि उन्हें हस्तिनापुर की जनता ने दो-दो बार अवसर दिया है। मंत्री दिनेश खटीक खरखौदा में एक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संशोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अन्य बातों के साथ ही यह भी घोषणा कर दी कि वे तीसरी बार हस्तिनापुर से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। पार्टी का जहां से भी आदेश होता तो वह स्वीकार होगा। दिनेश खटीक की घोषणा के बाद हस्तिनापुर की राजनीति गर्मा गई है। अब तरह-तरह चर्चा होने ...