मेरठ: स्कूलों में बनेंगे गुठली बैंक, उच्च गुणवत्ता की पौध तैयार होगी
मेरठ, जुलाई 6 -- वन महोत्सव के तहत 12 जुलाई को होने वाले विशेष पौधारोपण अभियान के दौरान जिलेभर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे के साथ ही सिंदूर के पौधे भी रोपे जाएंगे। वन विभाग स्कूलों में गुठली बैंक की स्थापना करा रहा है। इसमें स्कूलों में एक पोट रखकर गुठलियां एकत्रित की जाएगी। इनसे बाद में उच्च गुणवत्ता की पौध तैयार करके उसका उपयोग पौधारोपण में होगा। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिलेभर में 30 लाख 83 हजार 600 पौधे रोपने का लक्ष्य तय हुआ है। वन विभाग को ढाई लाख पौधे लगाने है। डीएफओ वंदना फोगाट ने बताया कि आम, अमरूद, शीशम, अर्जुन, जामुन आदि के फलदार पौधों का रोपण प्राथमिकता होगा। ग्रीन चौपाल एवं वन महोत्सव सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों में सिंदूर के पौधे के साथ ही आम एवं अन्य प्रजातियों के फलदार पौधे वितरित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.