मेरठ, अप्रैल 9 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद द्वारा 44 भवनों पर सील लगाने के विरोध में गुरुवार को मेरठ बंद रहा। विभिन्न बाजारों में व्यापारियों ने दुकानें, शोरूम बंद रखे और सेंट्रल मार्केट पहुंचकर व्यापारियों के बीच मौजूद रहे। बंद से व्यापार-कारोबार प्रभावित रहेगा।संयुक्त व्यापार संघों अध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं अजय गुप्ता ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के आहवान पर मेरठ बंद की कॉल की थी। इसके लिए दो दिनो तक बाजार में जनसंपर्क किया। बंद में शहर के प्रमुख बाजार आबूलेन, बेगमपुल, सदर, शहर सर्राफा, कंकरखेड़ा, सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार समेत अन्य बाजारों में बंदी रही। पेट्रोल पंप भी बंद रहे। दवा मंडी से लेकर सब्जी, फल और गल्ला मंडी भी बंद रही। पेट्रोल पंप बंद रहने से वाहनों को पेट्रोल-डीजल को लेकर परेशानियों ...