मेरठ, अप्रैल 5 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा का रविवार को रजबन बाजार स्थित अतिथि मंडप में पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एके वाजपेयी ने कहा कि पार्टी देश में संगठनात्मक विस्तार कर रही है। यूपी मे अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। इस मद्देनजर भी संगठन के विस्तार के साथ मजबूती की जाएगी। सूबे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव 2027 को भागीदारी के साथ लड़ेंगे। गरीब-गुरबा के हितों की लड़ाई जारी रखेंगे। कहा कि भाजपा के साथ मिलकर पार्टी गरीबों को न्याय एवं योजनाओं का लाभ दिला रहे है। सम्मेलन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एके वाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, राष्ट्रीय सचिव आदित्य सिंह, प्रदेश का...