मेरठ: सीसीएसयू कैंपस पहुंचे छात्र नेता,कॉकरोच का मुखौटा लगाकर धरने पर बैठे
मेरठ, जून 18 -- मेरठ गुरुवार को मेरठ के चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में कॉकरोच का मुखौटा लगाकर छात्र नेता धरने पर बैठ गए। छात्रों ने नीट पेपर लीक मामले में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को न्याय देने की मांग भी की। छात्र नेता एडवोकेट आदेश प्रधान एवं शशिकांत गौतम के नेतृत्व में छात्र कॉकरोच का मुखौटा लगाए कुलपति ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने हाथ में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला के इस्तीफे के पोस्टर ले रखे थे। करीब एक घंटे तक छात्र कॉकरोच का मुखौटा लगाकर ऑफिस पर धरना देते रहे। छात्रों के अनुसार नीट के चलते देशभर में कई छात्रों ने सुसाइड कर लिया है, लेकिन अभी तक शिक्षा मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- 'सॉरी पापा, अब हिम्मत नहीं बची...' NEET लीक के बाद टूटी उम्मीदें, कई होनहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.