मेरठ, अप्रैल 10 -- अमेरिका-इजरायल एवं ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर के ऐलान पर बाजार झूम उठा। करोड़ों के कारोबार को लेकर चिंता में डूबे निर्यातकों एवं आयतकों के चेहरे पर रौनक लौटी है। स्पोर्टस इंडस्ट्री एवं ज्वेलरी समेत अन्य सेक्टरों के कारोबारियों-निर्यातकों का कहना है कि जंग की तपिश ने करीब एक हजार करोड़ के निर्यात को प्रभावित किया है। इसके अलावा करीब 350 करोड़ के आसपास के उत्पाद बंदरगाहों पर अटके हुए है। यह उत्पाद निर्यात हो सकेगा। इसके अलावा रॉ मैटीरियल का आयात होने से प्लास्टिक, स्टील, बल्ब, स्टील आदि की बंद फैक्ट्रियां चालू हो सकेगी। सीज फायर की घोषणा के साथ ही शेयर बाजार में तेजी आई। चार फीसदी शेयर बाजार चढ़ा। इसके अलावा सोने की कीमत तीन हजार रुपये प्रति दस ग्राम चढ़ी और चांदी की कीमत में दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आय...