मेरठ, जुलाई 4 -- दुनिया में सबसे ऊंचा उड़ने वाले राज्य पक्षी सारस को हस्तिनापुर सेंचुरी की आबोहवा काफी रास आ रही है। राज्य पक्षी सारस के संरक्षण की लगातार कोशिशों ने रंग दिखाया है। मेरठ मंडल में इसके सुखद परिणाम सामने आए है। पिछले तीन सालों में लगातार सारस की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मेरठ मंडल में सारस की संख्या 273 से बढ़कर 294 हो गए। वन विभाग के अफसर पिछले महीने हुए गणना में मिले परिणामों से उत्साहित है। मेरठ और बुलंदशहर में सारस की संख्या बढ़ी है। एक जुलाई 2014 को सारस को उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी घोषित किया गया था। हर साल इसकी गणना का कार्य कराया जाता है। 2023 में ग्रीष्मकालीन गणना की बात करें तो मेरठ मंडल के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर में 287 सारस थे, इनकी संख्या 2024 में 268 रह गई थी। 2025 म...