मेरठ, अप्रैल 13 -- राष्ट्रीय प्रवक्ता पंचदशनाम आवाह्न अखाड़ा वाराणसी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष षड्दर्शन साधु-समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति महंत स्वामी चेतनानन्द गिरि ने कहा कि साधु-संत समाज सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ है। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री यूपी से मांग की है कि वह इसमें व्यक्तिगत रुप से हस्तक्षेप करें और समस्या का समाधान करें। साथ ही भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराएं। यह बातें उन्होंने मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा से फोन पर हुई बातचीत में कहीं। शैंकी वर्मा ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की पीड़ा को उन्हें बताया और हस्तक्षेप करते हुए व्यापारियों को राहत दिलाए जाने की मांग की। राष्ट्रीय प्रवक्ता पंचदशनाम आवाह्न अखाड़ा वाराणसी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष षड्दर...