मेरठ, अप्रैल 27 -- मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चांद सैफी के आवास अहमद नगर में संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हमशक्ल दिखने वाले सपा नेता सलाउद्दीन सैफी अलीगढ़ वाले बैठक में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने एवं मिशन 2027 को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की। चांद सैफी एवं सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने सलाउद्दीन सैफी एवं नौसर सैफी का स्वागत किया। सलाउद्दीन सैफी सपा के लिए जगह-जगह का दौरा कर सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। कहा कि पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जो घोषणाएं की हैं, सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। 50 हजार रुपये महिलाओं को हर साल दिए जाएंगे। पा...