मेरठ, अप्रैल 21 -- फलावदा थाना क्षेत्र के सनौता गांव में पिछले दस दिनों से तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। गांव के जंगल में तेंदुओं की गुर्राहट गूंज रही है। खेतों में काम कर रहे किसानों के कानों में गूंज रही तेंदुओं की गुर्राहट को लेकर दहशत है। सोमवार शाम घंटों तेंदुए ने सनौता में कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर आराम फरमाया। ग्रामीणों की भीड़ निगाहें लगाए रही। वन विभाग की टीम देर से पहुंची, तब तक तेंदुआ वहां से चला गया। पिछले दस दिनों से सनौता गांव के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना के बाद हालांकि वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया हुआ है। इसके अलावा ट्रैप कैमरे भी लगाए हुए है। सोमवार शाम को ग्रामीणों को कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर तेंदुआ आराम फरमाता दिखा। गांव में इसकी खबर जंग...