मेरठ, जून 9 -- मेरठ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में सोमवार देर रात उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सट्टेबाजी और नशे के कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने माधवपुरम पुलिस चौकी का घेराव करते हुए चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। यह भी पढ़ें- चकाई में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान,5000 हजार का जुर्माना वसूलाप्रदर्शन का कारण ​प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि माधवपुरम चौकी पुलिस सट्टेबाजों और नशेड़ियों को संरक्षण दे रही हैं। इसी विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और सीधे पुलिस चौकी परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। घंटों चले इस हंगामे के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।विवाद का आरंभ ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद दो पक्षों के बीच ...