मेरठ, फरवरी 16 -- मदरसा जामिया अरबिया नुरूल इस्लाम शाहपीर गेट में सोमवार को हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इसमें टीकाकरण कराने के लिए हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी। जिले से हज सफर पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए यह अंतिम शिविर था। अब टीकाकरण से छूटे हज यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण कराना होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रूहेल आजम ने बताया कि जिले से हज सफर पर इस बार 1148 जायरीन जाएंगे। करीब 700 हज यात्रियों को टीकाकरण किया जा चुका है। मदरसा जामिया अरबिया नुरूल इस्लाम शाहपीर गेट में टीकाकरण शिविर में टीके लगाने के साथ पोलियो ड्रॉप भी पिलाई गई। सभी हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट को भारत सरकार के पोर्टल पर भी अपलोड़ कराया जा रहा है। हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस ...