मेरठ, मई 17 -- आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में शास्त्रीनगर सेक्टर दो में महिलाओं के धरनास्थल पर रविवार सुबह की थाना प्रभारी नौचंदी अनूप कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं एवं व्यापारियों से वार्ता की और कहा कि धरने से लिए लगाए टैंट और कूलर को सड़क से हटा लें। किसी भी सूरत में सड़क नहीं रूकनी चाहिए।रविवार सुबह जिस समय सेक्टर दो में पुलिस पहुंची, हालांकि उस समय महिलाएं धरने पर नहीं बैठी थी। थाना प्रभारी नौचंदी ने व्यापारियों और धरना चलाने वाली महिलाओं से कहा कि शांति प्रदर्शन करें, लेकिन धरना से सड़क नहीं रूकनी चाहिए। यह भी पढ़ें- सेक्टर चार में महिलाओं ने किया हनुमान चालीस का पाठ बीच सड़क पर टैंट के लगे पाइप और कूलर को हटाने के लिए कहा। महिलाओं और व्यापारियों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि उनके...