मेरठ, मई 9 -- शास्त्रीनगर पुराना के ब्लाक पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को रात में असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी सूचना मिलने से कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया। कांग्रेसियों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। फिलहाल क्षतिग्रस्त प्रतिमा को चादर से ढ़कवा दिया गया है। कांग्रेस नेता अमित गुप्ता ने बताया कि वह आज सुबह टहलते हुए पुराना के ब्लॉक वार्ड 61 में पार्क की तरफ आए तो भारत की प्रथम प्रधानमंत्री महिला आयरन लेडी इंदिरा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। प्रतिमा पिछले करीब 38 वर्षों से लगी हुई है जिसको शुक्रवार रात में किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना कांग्रेस नेताओं के साथ ही पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कांग्रे...