मेरठ, मई 7 -- मेरठ/बहसूमा, हिन्दुस्तान टीम थाना क्षेत्र के गांव मोड कला में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब खेतों की ओर जा रहे किसानो ने एक यूकेलिप्टस के ऊंचे पेड़ पर तेंदुआ चढ़ा हुआ देखा। पेड़ पर बैठे खूंखार जानवर को देखते ही किसानों के हाथ-पांव फूल गए और कुछ देर के लिए इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी खुशूब उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में कॉबिंग अभियान चलाया। दूसरी ओर, वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। तेंदुए की तलाश में कॉबिंग के लिए ड्रोन मंगवाया गया है.गांव के किसानों की प्रतिक्रिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब छह बजे गांव के कई कि...