मेरठ, मई 8 -- मेरठ। एमपीजीएस, शास्त्रीनगर में नव छात्र-समिति के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमपीएस ग्रुप के एमडी विक्रमजीत सिंह शास्त्री, मुख्य अतिथि मेजर जनरल पंकज कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि डा.मधु डंग के स्वागत से हुआ। इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय ताराचंद शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।छात्राओं की ओर से स्वागत गान की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के व्यक्तित्व से उपस्थित सभी जनों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक शिक्षा-क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रा शान्वी सिंहल (कक्षा-12) को कुसुम शास्त्री अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल ...