मेरठ, मई 9 -- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर मेरठ/फलावदा महलका-लावड़ मार्ग पर गांव समसपुर के पास शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो किशोरों की जान चली गई। इस घटना से महलका गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक किशोरों की पहचान मृतक किशोरों की पहचान महलका निवासी खालिद के बेटे अल्तमस (14 वर्ष) और कल्लू के बेटे मासूम (15 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों किशोर शुक्रवार शाम बाइक से लावड़ कस्बा गए थे। रात करीब 10:30 बजे वापस लौटते समय समसपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घायल किशोरों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवारों में कोहराम ​अल्तमस अपने परिवार का इकलौता बेटा था और...