मेरठ, जुलाई 2 -- वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-27 के तहत इस बार वन विभाग ने विशिष्ट वनों की स्थापना की तैयारी है। आम भंडारा लोगों को लुभाएगा। इसमें आम के पौधे वितरित कर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जाएगा। बंदर शहरों के बजाए खास वन क्षेत्र में ही रहे, इसके लिए 60 से 70 फीसदी फलदार पौधे रोपकर कपि वन तैयार किए जाएंगे। प्रदेशभर में महर्षि चरक औषधि वन और वंदेमातरम् वाटिकाएं बनेंगी। जलौनी लकड़ी के जरूरत पूर्ति को ऊर्जा वन की स्थापना होगी। वन विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली। बुधवार को प्रदेशभर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आगाज हो गया। सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव की अवधि में पूरे प्रदेश में आम बहार आपके द्वार स्लोगन के माध्यम से आम भंडारा आयोजित करने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षण एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने वन अफसरों को ...