मेरठ, अप्रैल 13 -- क्षेत्रीय गांधी आश्रम में रविवार को सर्वोदय संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर (जयंती 14 अप्रैल) और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (जयंती 17 अप्रैल) की स्मृति में आयोजित किया गया, जहां दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार से मांग की गई कि समाजवादी धारा के प्रखर नेता और पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर जी को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकतंत्र सेनानी चौधरी ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत के रूप में इन महापुरुषों को याद करना अत्यंत आवश्यक है। वहीं, चंद्रशेखर के करीबी रहे महिपाल सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.