मेरठ, जून 21 -- मेरठ रविवार को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे मेरठ शहर ने योग किया। पार्कों से लेकर कॉलोनियों तक में लोगों, महिलाओं, युवाओं ने योग किया एवं दैनिक दिनचर्या में अपनाने की शपथ ली। कहा कि योग करेंगे और निरोग रहेंगे। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, सूरजकुंड पार्क, पुलिस लाइन, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, बासमती निर्यात विकास फाउंडेशन मोदीपुरम में भी योग कार्यक्रम हुए। योग दिवस पर सेना ने भी किया विशेष आयोजन किया। आरवीसी के कमांडेंट के नेतृत्व में योग कार्यक्रम में श्वान और घोड़ों के साथ योग हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सेना के जवान और अधिकारी शामिल हुए。 यह भी पढ़ें- सेना के आरवीसी में जांबाज श्वान और घोड़ों के साथ हुआ योगकार्यक्रम में भागीदारी कैलाश प्रकाश स्टेडियम में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर बतौर मुख्य अतिथि शामि...