मेरठ, मार्च 5 -- मेरठ में शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराने के बाद पुलिसकर्मियों ने भी अपनी होली मनाई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मी और रंगरूट डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा नजर आया। एसएसपी और एसपी देहात समेत सभी पुलिस अधिकारियों ने जवानों की होली की शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर, शहर के कई इलाकों में गुरुवार को भी होली के कई रंग नजर आए। बच्चों और बड़ों में होली की खुमारी दी। इस मौके पर होली मिलन समारोह आयोजित किये गए। अलेजेंडर क्लब के उपाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल और युवा उद्यमी अमन अग्रवाल के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.