मेरठ, अप्रैल 4 -- दौराला में शराब पीने के दौरान मृतक तीनों लोगों का अंतिम संस्कार शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में बेहद गमगीन माहौल में हुआ। इस दौरान पूरा गांव शोक में डूबा रहा। लोगों की आंखे नम रही। दूसरी ओर, विधायक अतुल प्रधान भी गांव पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मृतकों के शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।दौराला में शराब पीने से मृतक अंकित उर्फ दौलत, बाबूराम प्रजापति, जितेन्द्र की शुक्रवार रात में मौत हो गई थी। शनिवार सुबह बाबूराम प्रजापति और अंकित चौधरी का पुलिस मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। सपा विधायक अतुल अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सपा विधायक अतुल प्रधान ने मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद स्वयं करने और सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भी मदद कराने का दिया आश्वासन...