मेरठ: निराश्रित महिलाओं के खाते में आएगी 21 करोड़ की पेंशन
मेरठ, मई 23 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता जिले की निराश्रित महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार की पेंशन योजना एक बड़ा संबल बनकर उभरी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार जिले की 72,798 निराश्रित (विधवा) महिलाओं को आर्थिक सहायता का लाभ मिलने जा रहा है। सरकार द्वारा इन महिलाओं के खातों में जल्द ही लगभग 21 करोड़ 82 लाख 36 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
योजना का प्रभाव जिले में इस कल्याणकारी योजना के प्रति जागरूकता और सरलीकरण का असर दिख रहा है। पिछले एक वर्ष में पंजीकृत महिलाओं की संख्या में 8,711 का इजाफा हुआ है। जहां वर्ष 2025 की पहली तिमाही में लाभार्थियों की संख्या 64,087 थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 72,798 तक पहुंच गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि योजना का लाभ समाज की हर पात्र महिला तक पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.