मेरठ, अप्रैल 8 -- मेरठ/दौराला, हिन्दुस्तान टीम मेरठ जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। दौराला-लावड़ मार्ग पर बच्चों से भरी सेंट मैरी स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार कई स्कूली बच्चे चोटिल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस की खिड़कियां और शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया है और बस को कब्...