मेरठ, मार्च 31 -- ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने एवं बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल के निर्देश के बाद मेरठ के पांच अधिकारियों पर विभागीय गाज गिरी है. एक अधिशासी अभियंता, दो एसडीओ, दो जूनियर इंजीनियर निलंबित कर दिए गए. मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ट्रांसफार्मर डैमेज होने पर एमबी रवीश गुप्ता निलंबन की कार्रवाई की हैं. इनमें अधिशासी अभियंता विपिन कुमार एसडीओ विद्यासागर विशाल सिंह के सतीश चंद्र चौधरी और अनुराग प्रताप सिंह शामिल है। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल के हस्तक्षेप के बाद की गई है। मेरठ में लगातार ...