मेरठ, जून 26 -- मेरठ। एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल बनाने के लिए प्रभागीय निदेशक वंदना फोगाट की अध्यक्षता में मेरठ स्थित वन विभाग कार्यालय में 20 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक हुई। इसमें प्रदेश के 40 करोड़ तथा मेरठ जनपद के 31 लाख पौधरोपण लक्ष्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अभियान को व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया गया। संस्थाओं को पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण, नियमित अनुरक्षण, जियो-टैगिंग तथा जीवितता सुनिश्चित करने पर विशेष बल देने हेतु प्रेरित किया गया। प्रभागीय निदेशक वंदना फोगाट ने विभाग की प्रमुख पहलों, जैसे विशेष वन (अमृत वन, समरसता वन, कपि वन, शौर्य वन, अविरल धारा आदि), सहजन भंडारा, आम भंडारा, नदी पुनर्जीवन तथा जनसहभागिता आधारित हरित...