मेरठ, अप्रैल 27 -- सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ईकड़ी गांव में 'एकता रैली' के जरिए रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने शायराना अंदाज़ में मिशन 2027 का शंखनाद किया। मशहूर शायर बशीर बद्र का शेर 'जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पर नजर है, आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा.' पढ़ते हुए इन अल्फाजों के साथ रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती से साल 2027 के विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने किसानों की आर्थिक उन्नति, गन्ने के 400 पार दाम और हाईटेक खेती पर जोर दिया। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की और कहा कि गन्ना मूल्य वृद्धि का जिस तरह से एनडीए के हिस्सा रालोद को को उसका श्रेय दिया। इसके अलावा शिक्षा पर केंद्र और प्रदेश सरकार के फोकस एवं बजट का 12 फीसदी शिक्षा के सुधार पर प्र...