मेरठ, अप्रैल 5 -- सलीम अहमद मेरठइजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच भी छिड़ी जंग ने मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के व्यापारियों-कारोबारियों की नींद उड़ा दी। खाड़ी देशों में मेरठ और आसपास के जिलों से हर महीने करोड़ों का होने वाला निर्यात-कारोबार अब ठप हो जाएगा। कुछ उद्यमियों के माथे पर निर्यात के बाद मिलने वाले भुगतान के फंसने की आशंका को लेकर भी बल पड़ गए। ट्रंप के टैरिफ ने पिछले कुछ नहीं महीने में मेरठ समेत पश्चिमी यूपी को एक हजार करोड़ से अधिक का कारोबार-निर्यात प्रभावित हआ था, अब इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच भी छिड़ी जंग से माना जा रहा है कि 500 करोड़ से अधिक का कारोबार सीधे तौर पर प्रभावित हो जाएगा।ईरान, इराक, दुबई, आबूधाबी के साथ ही खाड़ी के देशों में मेरठ और आसपास के जिलों से हर साल करोड़ों का कारोबार-निर्यात होता है। इजरायल-अमेरिका और ईरान के...