मेरठ, मई 12 -- मेरठ शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में 'मिशन शक्ति' अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग और सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पंचगव्य आधारित हस्तनिर्मित उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण देना और बाजार में उनकी उपयोगिता से परिचित कराना था।कार्यक्रम का शुभारंभ ​कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पाठ्यक्रम के साथ-साथ बालिकाओं को रोजगारपरक शिक्षा देना अनिवार्य है। उन्होंने समाजशास्त्र विभाग और सारथी संस्था के इस प्रयास की सराहना की।प्रशिक्षण का विवरण ​कार...