मेरठ: कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
मेरठ, मई 18 -- जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को पेट्रोल-डीजल, गैस की कीमत वृद्धि को लेकर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क में जुटे। वहां से महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई की मार आम जनता पर लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। जनता परेशान है। मध्यम वर्गीय लोग परेशान है। प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर केंद्र और प्रदेश सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करके आम जनता को राहत देने की मांग की। यह भी पढ़ें- गैस, डीजल-पेट्रोल की महंगाई व किल्लत पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कांग्रेस के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.