मेरठ, अप्रैल 9 -- मेरठ। विश्व शांति एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित "महामंत्र नवकार दिवस" के अंतर्गत मेरठ में भव्य रूप से नवकार (णमोकार) मंत्र जाप का आयोजन संपन्न हुआ। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन मेरठ चैप्टर के मीडिया संयोजक निपुण जैन ने बताया कि जेआईटीओ एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो समाज को आध्यात्मिकता, सेवा एवं सकारात्मक सोच से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में यह वैश्विक पहल की गई, जिसमें देश-विदेश में लाखों लोगों ने एक साथ नवकार मंत्र का जाप किया। मेरठ में मुख्य कार्यक्रम गुरु निहाल दरबार हाल, जैन स्थानक, जैन नगर (रेलवे रोड) में आयोजित हुआ, जो नेपाल हिंद गौरव वाचनाचार्य डॉ. विशाल मुनि महाराज एवं नवकार महामंत्र साधक विचक्षण मुनि जी महाराज सानिध्य एवं आशीर्वाद से संपन्न हुआ। निर्धारित समयानुसार प्रातः 8:01 बजे से 9:36...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.