मेरठ, मई 28 -- गुरुवार शाही ईदगाह में ईद उल अजहा के मौके पर सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही दिल्ली रोड स्थित ईदगाह परिसर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी नए कपड़ों में ईद की खुशियां मनाते नजर आए। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में नमाज अदा कर गले मिल कर बकरीद की दी मुबारकबाद नमाज का आयोजन सुबह करीब छह बजे से ही नमाजियों का ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया था। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ईदगाह के मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात रहा और आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई। शहर काजी डा.जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने ईद-उल-अजहा की नमाज कराई। सभी को ईद...