मेरठ, अगस्त 2 -- मेरठ। एआइएमआइएम सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर मेरठ निवासी एडवोकेट शादाब चौहान को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। पार्टी ने महानगर मीडिया प्रभारी फ़ज़ल करीम ने बताया कि मेरठ निवासी शादाब चौहान मीडिया के समक्ष पार्टी का अधिकृत पक्ष जिम्मेदारी एवं गरिमा के साथ रखने का काम करेंगे। यह भी पढ़ें- आलमगीर बने मानवाधिकार परिषद के झारखंड राज्य लीगल सेल चेयरमैन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...