मेरठ, मई 28 -- कालंद रोड पर दर्दनाक हादसा, ईद से पहले परिवार में पसरा मातम हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक भी वाहन लेकर फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी मेरठ/सरधना, हिन्दुस्तान टीम सरधना थाना क्षेत्र के कालंद रोड पर गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक के 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ईद से पहले जहां घर में खुशियों का माहौल था, वहीं मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।हादसे का विवरण पिठलोकर निवासी इसराइल गांव के पास स्थित एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाते हैं। गुरुवार को उनका 12 वर्षीय बेटा हया अपने कुछ दोस्तों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर सरधना आ रहा था। बताया गया कि कालंद रोड पर पहुंचते ही ई-रिक्शा को अचानक झटका लगा, जिससे हया और उसके दो साथी सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक...