मेरठ, मई 7 -- मेरठ, संवाददाता आर्मी पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट के प्राइमरी विंग में गुरुवार को भव्य 'अलंकरण समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन हुआ। कार्यक्रम का आगाज स्वागत भाषण और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर 'एविस गीत' के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- नए स्टू़डेंट काउंसिल व क्लास प्रीफेक्ट्स को सौंपे गए बैजकार्यक्रम का संचालन ​विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.रीटा गुप्ता और चारों सदनों की प्रभारियों ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर उनके उत्तरदायित्वों को सौंपा। इस अवसर पर 50 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति को विद्यालय के नियमों की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या डॉ. रीटा गुप्ता ने कहा क...