मेरठ, जुलाई 5 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता भारतीय सेना के कोर ऑफ सिग्नल्स का साहसिक मोटरसाइकिल अभियान व्हील्स ऑफ वैलर:संचार शक्ति अपनी गौरवशाली यात्रा के 11वें दिन कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास पहुंचा। दिल्ली से शुरू हुआ यह 20 सदस्यीय दल दुर्गम रास्तों और विषम मौसम को पार करते हुए वहां पहुंचा, जहां उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के वीर बलिदानियों को नमन किया। यह भी पढ़ें- शिंकुन ला को फतह कर कारगिल स्मारक की ओर बढ़े डेयर डेविल्सयात्रा का उद्देश्य ​अपनी यात्रा के दौरान दल ने हुसैनीवाला में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु और पालमपुर युद्ध स्मारक में कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अभियान का उद्देश्य न केवल सैन्य गौरव को याद करना है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना जागृत करना भी है।रिकॉर्ड स्थापना ​अ...