मेरठ, मार्च 31 -- दिल्ली यशोभूमि (आईआईसीसी द्वारका) में आज से दो अप्रैल तक इंडिया स्पोर्टस गुड्स फेयर का आयोजन होगा। फेयर का आज उद्घाटन श्रम एवं रोजगार मंत्री और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे। इसमें मेरठ की 40 से अधिक खेल सामान निर्माता कंपनियों के साथ ही देशभर की 75 खेल कंपनियों का उत्पादों को प्रदर्शित होगा। इनमें जांलधर, दिल्ली, नोएडा और मुंबई की खेल सामान कंपनियां शामिल है। यह खेल सामान, फिटनेस और स्पोर्ट्सवियर का एक प्रमुख बीटूबी मेला है, जो क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य उपकरणों के उत्पादकों और खरीदारों को एक मंच प्रदान करेगा। एसजीईपीसी के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि इसका आयोजन स्पोर्टस गुड्स एंड टॉयज एक्सपोर्ट प्रमोसन कौंसिल (एसजीईपीसी) एवं वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में किया जा र...