मेरठ:एनएच-58 पर ट्रक से भिड़ा कंटेनर, एक चालक की मौत
मेरठ, जून 8 -- मेरठ। दौराला थानाक्षेत्र में हाइवे पर सुबह 5 बजे के आसपास कंटेनर की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई।एनएच-58 पर सुबह करीब 5 बजे दादरी फ्लाईओवर पर ट्रक में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर, सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी। क्रेन बुलाकर कंटेनर को हटाया गया और चालक का शव निकाला गया। हादसे के दौरान मौके पर जाम लग गया। मृतक कंटेनर चालक की पहचान 40 वर्षीय सदानंद निवासी फर्रूखाबाद के रूप में हुई। फिलहाल परिजनों को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.