लखनऊ, जनवरी 24 -- मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई और मध्य इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। संभल जिले में सबसे अधिक 95 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। बारिश के कारण अब सर्दी और बढ़ जाएगी। पश्चिमी यूपी के आंकड़ों पर नज़र डालें तो यहां बारिश का जोर सबसे अधिक रहा। संभल के अलावा मेरठ के सरधना में 38 एमएम और मुजफ्फरनगर में 31.2 एमएम बारिश हुई। सहारनपुर के नकुर में 31 और देवबंद में 22 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बागपत (25 एमएम), बिजनौर (20 एमएम), और नजीबाबाद (7.6 एमएम) में भी बारिश हुई। गाजियाबाद, नोएडा और आगरा में हल्की बूंदाबांदी से लेकर 2 एमएम तक बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश और अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.