हरदोई, मई 12 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई डिपो जल्द ही नव निर्मित गंगा एक्सप्रेस वे के माध्यम से दिल्ली, मेरठ और प्रयागराज के लिए रात्रिकालीन बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस नई सेवा के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा समय में काफी कमी आएगी। अब तक इन शहरों तक बस से पहुंचने में जहां आठ से दस घंटे तक का समय लगता था, वहीं एक्सप्रेस वे के जरिए यह सफर मात्र पांच से छह घंटे में पूरा हो सकेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि हरदोई डिपो द्वारा रात्रि सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। बसों का संचालन रात 10 बजे से 11 बजे के बीच हरदोई से किया जाएगा। इसी प्रकार वापसी में भी संबंधित शहरों से बसें रात के समय ही रवाना होंगी, जिससे यात्रियों को सुबह अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि गंगा...