गिरडीह, मार्च 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के मेरखोगुंडीकला गांव में मंगलवार रात अज्ञात लोगों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में किसान प्रयाग प्रसाद महतो के बारी में रखा पुआल (बिचाली), कटहल पेड़, तीन सागवान के पेड़ तथा जलावन लकड़ी जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित किसान ने बताया कि घटना 16 मार्च की रात की है, जब पूरा परिवार सो रहा था। आग लगने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है तथा पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...