प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज। मेयोहाल के सामने नगर निगम अपना 1500 वर्ग मीटर भूखंड खाली कराएगा। नगर निगम की टीम ने भूखंड का निरीक्षण किया और नापजोख की। मौके पर आठ कमरों का ल़ॉज, एक गोदाम और 10 शौचालय मिले। जबकि भूखंड पर एक भी निर्माण के लिए स्वीकृति नहीं ली गई। अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय ने निरीक्षण करने के बाद बताया कि भूखंड की कीमत 30-35 करोड़ है। भूखंड पर कब्जा जमाने वाली महिला के पति पहले नगर निगम के उद्यान विभाग में कार्यरत थे। पति की मृत्यु के बाद महिला को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली। बाद में ट्रांसफर पीडीए (तब इलाहाबाद विकास प्राधिकरण) में हो गया। यह भी पढ़ें- सात दिनों में हटाएं अतिक्रमण, नहीं तो कार्रवाई महिला को भूखंड पर निर्मित मकान रहने के लिए नगर निगम ने दिया था। अपर नगर आयुक्त के अनुसार, 2013 में सेवानिवृत्त होने के...