देहरादून, मार्च 2 -- देहरादून। नगर निगम परिसर में सोमवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ होली मनाई। इस अवसर पर मेयर ने सभी कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और नगर की स्वच्छता विकास कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। मेयर ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। नगर निगम परिवार निरंतर शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है। कर्मचारियों की मेहनत एवं समर्पण से ही देहरादून शहर स्वच्छ एवं सुंदर बन रहा है। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। मेयर थपलियाल ने सभी नगरवासियों को सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने...