मुरादाबाद, फरवरी 8 -- दुकानों के किराया निर्धारण और निगम अफसरों द्वारा दुकानों को सील करने की धमकी से व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। रविवार को कैंप कार्यालय पर व्यापारियों की महापौर विनोद अग्रवाल से वार्ता हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा रही। व्यापारियों का कहना है कि महापौर के द्वारा मौखिक रूप से किराया कम किए जाने और 15 साल वाला एग्रीमेंट लागू नहीं किए जाने की बात कही है। लिखित रूप में कोई भी बात नहीं की गई है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से किराया निर्धारण नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। रविवार को भी व्यापारी सुबह अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचे, मगर दुकानें बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। व्यापारी नेता रतन भाटिया का कहना है कि जब तक किराया निर्धारित नहीं किया जाता है तब तक बाजार ...