धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भाकपा माले ने भी पूरी ताकत के साथ नगर निगम चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने मेयर पद सहित सभी 55 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को एलसी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने की। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की भूमिका और उम्मीदवार चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हालांकि इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जल्द ही मेयर पद समेत सभी वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि इस बार का चुनाव धनबल बनाम जनबल का है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब जागरूक है और पैसे के प्रभाव को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.