धनबाद, अप्रैल 8 -- मेयर और विधायक का आमंत्रण रद्द करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को डीआरएम चौक पर बड़ी संख्या में जुटे मेयर समर्थकों ने धनबाद डीआरएम का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने धनबाद डीआरएम और धनबाद सांसद के खिलाफ नारे लगाए। समर्थकों का कहना था कि किसी कार्यक्रम में पहले विधिवत आमंत्रण देना, बैनर-पोस्टर में मेयर और विधायक का नाम प्रकाशित करना और फिर अचानक आमंत्रण रद्द कर नाम हटाना जनप्रतिनिधियों का खुला अपमान है। पुतला दहन को संबोधित करते हुए मेयर संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह के समर्थकों ने कहा कि यह घटना न केवल जनप्रतिनिधियों बल्कि धनबाद की जनता के सम्मान से जुड़ा मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.